{"_id":"5b92c97e867a557f6b0b7a70","slug":"121536346494-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की जांच में मिले 48 क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन की जांच में मिले 48 क्षय रोगी
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन की जांच में मिले 48 क्षय रोगी
टीबी खोज अभियान के तहत घर-घर जांच कर रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। क्षय रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सघन टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। जिले में यह कार्यक्रम 4 सितंबर से संचालित है। जिले में लगाई गई टीम द्वारा चार दिन में कुल 1340 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इसमें कुल 48 क्षय रोगी मिले हैं।
जिला कार्यक्रम समन्वयक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सघन टीबी खोज अभियान जिले में चार सितंबर से चल रहा है। पहले दिन टीम द्वारा कुल 375 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इसमें 12 क्षय रोगी मिले। दूसरे दिन 325 लोगों की जांच हुई तो 18 मरीज मिले। इसी तरह तीसरे दिन 275 संदिग्ध लोगों की जांच में 5 व चौथे दिन 344 संदिग्ध लोगों की जांच में 13 क्षय रोगी मिले। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीए लारी ने बताया कि क्षय रोगियों की जांच के लिए 119 टीमें बनाई गई हैं। इनकीनिगरानी के लिए जिले के आठ अधिकारी लगाए गए हैं।