{"_id":"59c3a8364f1c1b32688b5b94","slug":"121505994806-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड काटने की परमिट न मिलने पर किसानों ने डीएम दफ्तर के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड काटने की परमिट न मिलने पर किसानों ने डीएम दफ्तर के सामने दिया धरना
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्थानों से आए किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर खेत में लगे पेड़ों को काटने के लिए अनुमति दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि खेत में लगे पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग की तरफ से नहीं दिए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने के बाद किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा भी सुनाई तथा समस्या के समाधान की मांग की।
बलहीखोर से आए किसान अमरनाथ चौबे ने कहा कि वन विभाग बिना वजह पेड़ काटने की अनुमति नहीं दे रहा है। खेत में यह सोचकर पेड़ लगाए गए थे कि जरूरत पड़ने पर यह काम आएंगे। अब विभाग से पेड़ काटने की अनुमति मांगी जा रही है तो विभाग हीलाहवाली कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद, गुड्डू खां, कमलेश मद्धेशिया, जीतई, हमीद, श्रीराम, मजूर आलम, राजकुमार, लक्ष्मीनारायण, धीरू प्रताप सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, इन्द्रासन, टीमल गुप्ता, अनिल कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, मुहम्मद वहीद, रफील, तुफैल, ऋषिकेश, मकबूल, आजम, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश प्रजापति, रामरेखा, अनिरुद्ध प्रसाद, घनश्याम प्रसाद आदि शामिल थे।