फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 special buses will run from 15th to 25th August

Maharajganj News: 15 से 25 अगस्त तक चलेंगी 12 विशेष बसें

Thu, 08 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
12 special buses will run from 15th to 25th August
महराजगंज। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने 12 स्पेशल बसें 15 अगस्त से चलाने का फैसला लिया है। साथ ही चालकों और परिचालकों की छुट्टी पर 15 से 25 अगस्त तक रद्द कर दी है। हर बस में एक सुरक्षाकर्मी की तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 32 हजार बहनों ने रोडवेज बस से यात्रा की थी। इस बार भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने पहले ही तैयारियां तेज कर दी है। महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि 15 से 25 अगस्त तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। 10 दिन तक रोडवेज के चालकों-परिचालकों के साथ सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

निगम की एक भी बसे डिपो में खड़ी नहीं रहेंगी। 12 स्पेशल बसें गोरखपुर से मंगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में एक सुरक्षा कर्मी की भी इस बार तैनाती करने की तैयारी चल रही है। फरेंदा, निचलौल, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, पनियरा व गोरखपुर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अभी निशुल्क यात्रा बहनों को कराने का आदेश नहीं मिला है, लेकिन शीघ्र ही उम्मीद है कि आदेश आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed