फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.17 lakh students will learn good habits

Maharajganj News: 1.17 लाख विद्यार्थी सीखेंगे अच्छी आदत

Sat, 01 Nov 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
1.17 lakh students will learn good habits
महराजगंज। जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों में नवंबर व दिसंबर में शिविर लगाकर अच्छी आदतों का आत्मज्ञान दिया जाएगा। ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास को माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से मंजूरी दी गई है। निर्देश प्राप्त होने के बाद डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी 278 स्कूलों के लिए पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थियों का नामांकन है। इन विद्यार्थियों के लिए नवंबर व दिसम्बर में उनके स्कूल में ही शिविर लगाया जाएगा। ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से एनएमबीए (नशा मुक्त भारत अभियान) देश से विश्व के 135 राष्ट्रों तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की गई है।
विज्ञापन

देश के 4500 स्कूलों में यह शिविर लगाकर नशा छोड़ने व सेहत के साथ मानसिक मजबूती का पाठ पढ़ाया जा चुका है। अब इस अभियान में माध्यमिक शिक्षा परिषद भी जुड गया है। सचिव स्तर से निर्देश जारी होने के बाद जनपद में भी सभी माध्यमिक स्कूलों में इस शिविर को अनुमति देने का निर्देश डीआईओएस की तरफ से जारी किए गए हैं। नवंबर व दिसंबर यह शिविर लगाए जाएंगे। बता दें कि ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय देश की बड़ी आध्यात्मिक संस्था है। यह संस्थान विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed