फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चुनाव के लिए 10 जोनल और 111 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

चुनाव के लिए 10 जोनल और 111 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए 10 जोनल और 111 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
चुनाव के लिए 10 जोनल और 111 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासन की तरफ से संसदीय क्षेत्र के दायरे में आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों को 10 जोनों और 111 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक में शनिवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई। चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए विधानसभावार वीडियो अवलोकन टीम और उड़न दस्ते का गठन भी किया गया है।
जिलाधिकारी अमर नाथ उपाध्याय ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र को दो जोन में बांटकर डॉ. राजीव उपाध्याय व जनार्दन उपाध्याय को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र को 23 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। इनके अलावा एक जोनल एवं दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में भी डॉ.अरविंद कुमार और कौशल किशोर की जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में की गई है। इनके अलावा यहां 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। पनियरा विधानसभा में 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा सुरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सिसवा विधान सभा में 24 सेक्टर एवं दो जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। फरेंदा विधान सभा में दो जोनल मजिस्ट्रेट एवं 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा प्रत्येक विधानसभा में रिजर्व के रूप में एक जोनल व दो सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। विधानसभा वार वीडियो निगरानी समिति बनाई गई है। फरेंदा विधान सभा में संग्रह अमीन चंद्रमणि त्रिपाठी, अर्जुन यादव, जोखन प्रसाद, योगेंद्र कुमार, देवेंद्र नायक, रामकलेश रहेंगे। नौतनवां विधान सभा में संग्रह अमीन विजय प्रताप शुक्ल, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र दूबे, रवि प्रकाश, भृगुनाथ, विश्वनाथ को जिम्मेदारी दी गई है। सिसवा विधान सभा में रामाकांत, जितेंद्र, हरिराम, जगजीवन, शैलेष, गजेंद्र काम देखेंगे। महराजगंज सदर विधान सभा में प्रकाश तिवारी, रामबृक्ष, जितन, निसार, राजेश कुमार, सुग्रीव, विजय को निगरानी समिति में शामिल किया गया है। पनियरा विधान सभा के लिए रामचयन, भोला, राजेंद्र, श्यामनाथ, सतीश चंद्र को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed