फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बिजली के बिल राशन की दुकानों की होंगे जमा

बिजली के बिल राशन की दुकानों की होंगे जमा

Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजली के बिल राशन की दुकानों की होंगे जमा
राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे बिजली बिल
विज्ञापन

जन सुविधा केंद्रों पर यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले को लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए परेशानी नहीं झेलनी होगी। अब लोग सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर भी बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। विद्युत निगम की तरफ से बिजली बिल जमा करने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ज्यादा सहूलियत होगी क्योंकि उन्हें उनके गांव में यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए निगम की तरफ से सरचार्ज माफी के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता 25 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कराने वाले 31 मार्च तक बकाया बिल जमा कर सकते हैं।
जिले में शहरी क्षेत्र में 54 और ग्रामीण इलाकों में 993 कोटेदार हैं। इस सभी कोटेदारों के यहां बिजली का बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर बिजली का बिल जमा करने में सहूलियत भी होगी। लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत निगम के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे विद्युत निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। कोटेदारों को खाते में रकम रखनी पडे़गी। बिजली बिल जमा करने पर संबंधित कोटेदार को कमीशन भी मिलेगा। बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए विद्युत निगम की तरफ से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत लोगों को बकाया जमा करने के प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद इस योजना के प्रति बिजली बिल के बकाएदार कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं। गौनरिया राजा गांव के रहने वाले दिनेश चंद पांडेय ने बताया कि कोटेदार पास बिजली का बिल जमा करने की सुविधा शुरू हो गई तो काफी सहूलियत होगी। बिजली का बिल जमा करने के लिए शहर की तरफ जाने से मुक्ति मिलेगी और विद्युत निगम के कार्यालय का चक्कर भी लगाना नहीं पड़ेगा। इससे समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले कामन सर्विस सेंटरों पर बिजली का बिल जमा करने की सुविधा शुरू की गई। यह सुविधा जिले के 1000 केंद्रों पर मिल रही है। ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। आपूर्ति निरीक्षक विद्या निवास मिश्र ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोटेदारों को जानकारी दी गई है। हर हाल में उन्हें निर्देश का अनुपालन करना होगा। इस व्यवस्था से जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि बकाया बिजली बिल की वसूली में तेज होगी। गांव स्तर पर सुविधा मिल जाने से लोग आसानी से बिल जमा कर देंगे। उन्हें शहर नहीं आना पडे़गा। जल्द ही इस व्यवस्था का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed