फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घर से ही शुरू करें नारी सशक्तिकरण की मुहिम

घर से ही शुरू करें नारी सशक्तिकरण की मुहिम

Fri, 08 Mar 2019 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
घर से ही शुरू करें नारी सशक्तिकरण की मुहिम
घर से शुरू करें नारी सशक्तिकरण की मुहिम
विज्ञापन

- अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। केएनडीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल साइंस में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र जायसवाल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण मुहिम घर से शुरू करनी होगी। कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने में कारगर साबित होंगे। उन्होंने महिलाओं व छात्राओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 व यूपी 100 की विस्तृत जानकारी भी दी।

विद्यालय के प्रबंधक उपेंद्रनाथ द्विवेदी ने कहा कि अपराजिता अभियान से छात्राओं के हौसले बढ़ेंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय राज यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से छात्राएं स्वावलंबी बनेंगी और अपने निर्णय खुद ले सकेंगी। महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा ने कहा कि अपराजिता वे होती हैं, जो कभी हारती नहीं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने डायल 181 सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी पनियरा विजय प्रकाश चौधरी, डायल 181 टीम की सदस्य सुनीता कश्यप, शिल्पी जायसवाल, सत्या मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान अभय निषाद, सैफरीन, रौशन, राजन, पूर्णिमा सिंह आदि की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन


अधिकारों की जानकारी मिली
- संगीता चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में बेटियों को अधिकारों की जानकारी दी गई। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।

बेटियों का हौसला बढ़ेगा
- उर्मिला गुप्ता ने कहा कि अपराजिता अभियान से बेटियों के हौसले बढ़ेंगे। वे अपने फैसले खुद लेंगी और आगे बढ़ेंगी।

नारी सशक्तिकरण की जानकारी मिली
- प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि गोष्ठी में बेटियों को नारी सशक्तिकरण के बारे में अहम जानकारी मिली। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

जागरूकता जरूरी
- मीना गौड़ ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। तभी उन्हें बराबरी का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed