{"_id":"5bd4b6fcbdec22695c1f5ac3","slug":"11540667132-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवस्था के बीच शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवस्था के बीच शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्व्यवस्था के बीच शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा
खुुले मैदान में चटाई पर बैठकर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा दुर्व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। कई स्कूलों में विद्यार्थियों को खुले में चटाई पर बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। कई बच्चे चटाई पर बैठे रहे तो कुछ ने जमीन पर बैठकर जैसे तैसे परीक्षा दी। कुछ विद्यालयों में टूटे हुए फर्श पर बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी। विभाग के मुताबिक परीक्षा के पहले दिन जो संसाधन उपलब्ध रहे, उसी में बेहतर ढंग से परीक्षा कराने की कोशिश की गई। उधर, परीक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों से भी कराया गया।
शनिवार से जिले के कुल 1478 प्राथमिक व 678 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा दो से आठ तक कुल एक लाख 67 हजार 316 विद्यार्थी करीब नामित हैं। कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा के पहले दिन सभी कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। पांच नवंबर तक चलने वाली परीक्षा के लिए विभाग की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाने के बाद ही कई केंद्रों पर देर से परीक्षा शुरू हुई।
घुघली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में 161 विद्यार्थी नामित रहे। इसमें कक्षा एक के करीब 35 छात्रों की मौखिक परीक्षा ली गई। कक्षा दो से पांच तक करीब 126 विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए नामित थे। परीक्षा स्कूल परिसर में बच्चों को चटाई पर बैठाकर कराई गई। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों ने चटाई पर बैठकर एक साथ परीक्षा दी। कुछ बच्चे तो जमीन पर बैठकर परीक्षा दिए। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, सहायक अध्यापक संजय यादव, राजकुमार, विवेक यादव कापी पेपर देने की तैयारी में जुटे हुए थे। प्राथमिक विद्यालय उसरहवां टोला बरवा चमईनियां में कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा के लिए कुल 36 बच्चे नामित रहे। इनमें से परीक्षा में 21 बच्चे उपस्थित रहे। यहां विद्यार्थियों को दो कमरों में बैठाकर परीक्षा कराई गई। सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार और अजय कुमार गुप्ता मौजूद मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में कुल नामांकित 27 बच्चों में 10 ने परीक्षा दी। सहायक अध्यापक जैनेंद्र साहनी जरूरी कार्यों को निपटा रहे थे। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने के लिए प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालयों में भेज दी गई हैं। जो संसाधन उपलब्ध हैं, उसी में बेहतर ढंग से परीक्षा कराने की कोशिश की जा रही है।