{"_id":"5ad246d64f1c1b340a8b4869","slug":"11523730134-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में संतुष्ट दिखे निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में संतुष्ट दिखे निदेशक
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अांगनबाड़ी के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाकार विभाग के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों तथा दो बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जहां निदेशक संतुष्ट दिखे वहीं वन ग्राम बरहवां चंदनचाफी में खुलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों से होने वाले लाभ के बारे में वनटांगियों को बताया।
निदेशक सबसे पहले परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे, व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। जहां से परसा बुजुर्ग में स्थित दो केंद्रों को देखा, वहां बच्चों तथा ग्रामीणों से विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली, बाद में ग्राम पंचायत अमवा के दो आंगनबाड़ी केंद्रों को भी देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके बाद वे बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया तो मुख्य सेविकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण की स्थिति देख नाराजगी जाहिर की। कहा कि परतावल की मुख्य सेविकाएं नियमित क्षेत्र भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें ताकि कल्याणकारी योजनाओं को समुचित लाभ मिल सके। इसके बाद निदेशक बाल विकास परियोजना पनियरा कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद वे वनग्राम बरहवां वनग्राम गए जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए स्थल को देखा। वहीं पर वनटागियां समुदाय के लोगों को वन ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाने से बच्चों तथा गर्भवती धात्री महिलाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर निदेशक के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी अजातशत्रु शाही तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।