{"_id":"5ad0edc94f1c1ba1098b45ce","slug":"11523641801-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतावल ब्लॉक प्रमुख की फसल कटवाकर उठा ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतावल ब्लॉक प्रमुख की फसल कटवाकर उठा ले गए दबंग
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
wheat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा बुजर्ग के दबंगों ने गुुरूवार का परतावल के ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा का गेहूं दो कंबाइन लगवाकर कटवा लिया और तीन ट्राली से उठाकर घर लेकर चले गए। चर्चा है कि जिस वक्त दबंग गेहूं कटवा रहे थे वहां दो पुलिस कर्मी भी खड़े थे, मगर गेहूं काटने से रोकने को कहने के बाद भी बात अनसुनी कर दी। इस मामले मेें श्यामदेउरवा पुलिस ने शंभू वर्मा की तहरीर पर दस लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। वहीं इस प्रकरण को लेकर ब्लॉक प्रमुख के परिजन शुक्रवार को डीएम से मिले तथा दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
ग्राम पंचायत परतावल निवासी ब्लॉक प्रमुख के भतीजे शंभू वर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उसने ग्राम पंचायत परसा बुजुर्ग में आठ साल पहले चार एकड़ खेत बैनामा लिया था। तभी से उस पर खेती करते चले आ रहे हैं। गुरूवार को उसी गांव के पूर्व प्रधान मुनेंद्र सहित करीब दस दबंग लोगों ने अपने समर्थकों के साथ दो ट्रैक्टर व दो कंबाइन के साथ उनके खेत से गेहूं की फसल जबरिया कटवाने लगे। दंबग जिस समय गेहूं की कटाई करा रहे थे, वहीं दो पुलिस कर्मी भी खड़े थे। शंभू वर्मा की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने ग्राम पंचायत परसा बुजर्ग निवासी मुनेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजन सिंह, प्रमोद सिंह, रमाशंकर सिंह, रंगी सिंह, सुशील सिंह, चंदन सिंह, तथा प्रिजेश सिंह के विरूद्ध जान से मारने की धमकी देना, मारपीट करना, जबरन खेत काटने की सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया गया। वैसे इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में सरेआम चर्चा हो रही है कि सत्ता के इशारे पर ही घटना को अंजाम दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल का कहना कि सभी दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन