फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   केंद्र पर काम ठप, धरने पर आंगनबाड़ी वर्कर

केंद्र पर काम ठप, धरने पर आंगनबाड़ी वर्कर

Wed, 08 Nov 2017 06:30 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्र पर काम ठप, धरने पर आंगनबाड़ी वर्कर
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर कामकाज ठप कर सदर ब्लॉक परिसर में धरना दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने केंद्र और राज्य सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक माह से अधिक समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी मांगों के प्रति अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संगठन की सदर ब्लॉक इकाई की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि भाजपा की तरफ से चुनाव के दौरान सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का वादा किया गया था लेकिन प्रदेश में सरकार बने छह माह से अधिक समय बीत गए और अब तक मानदेय में वृद्धि के संबंध में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर चंद्रावती, नूरा पांडेय, कुमुदनी, ऊषा पांडेय, चंद्रकला, मीरा गुप्ता, सरोज, धर्मावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed