{"_id":"61fc162577c80c4b94188dae","slug":"114-corona-positive-found-maharajganj-news-gkp425792070","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 114 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 360","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 114 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 360
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिले 114 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 360
13,715 लोग कोरोना से जंग जीत चुके, 218 संक्रमित होमाआइसोलेशन में
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 1,006 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को 114 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस दिनों कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। संक्रमितों में ज्यादातर लोगों को होमआइसोलेशन में रखा गया है।
जिले में अब तक 14,219 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस 360 हैं। मरने वालों की संख्या 143 है। 13,715 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 218 लोग होमआइसोलेशन में हैं। अब तक 10,30,460 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1,205 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्रतिक्षा सूची में है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जागरूकता से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। संक्रमितों के इलाज की बेहतर व्यवस्था है। चयनित अस्पतालों में आक्सीजन से लेकर सभी जरूरी दवाएं एवं संसाधन उपलब्ध हैं। लोगों ने अपील है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीक के अस्पताल में जाकर डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही समय रहते जांच कराने के बाद उचित दवा लें। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव स्तर पर आशा कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर जानकारी हासिल करने में जुटी हैं। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।