{"_id":"5c88017dbdec221431496061","slug":"111552417149-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव दी जी रही ईवीएम व वीवीपैट से मतदान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव दी जी रही ईवीएम व वीवीपैट से मतदान की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में दी जी रही ईवीएम व वीवी पैट से मतदान की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में ईवीएम और वीवीपैट मशीन के जरिए मतदान की जानकारी दी जा रही है। गांवों में लोगों को जानकारी देने के लिए एलईडी वैन भी भेजी जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि ईवीएम मशीन से मतदान करने के बाद कोई भी मतदाता वीवीपैट मशीन के जरिए जान सकता है कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसे उसका वोट मिला कि नहीं। इसकी पुष्टि के लिए मशीन से एक पर्ची निकलेगी। उस पर मतदान के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों फरेंदा व सदर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में एलईडी वैन के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 13 मार्च को फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम खड़ख़ोड़ी, लौकही, सहजनवां, गुजरौलियां, रसोइया, मिश्रौलिया, बंजरहा सोनबरसा, नैनसर तथा कवलपुर गांव में एलईडी वैन जाएगी। इसी प्रकार उसी दिन सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहाव, सिसवनिया, सोनरा, रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरूआ, कटहरा खास, अहमद नगर, बड़हरा रानी, जंगल फरजंदअली, सिसवा अमहवां व रुद्रापुर गांव में एलईडी वैन भेजकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।