फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तीन केंद्र पर गैरहाजिर मिले बीएलओ

तीन केंद्र पर गैरहाजिर मिले बीएलओ

Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
तीन केंद्र पर गैरहाजिर मिले बीएलओ
तीन केंद्रों पर गैरहाजिर मिले बीएलओ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चल रहे अभियान के बीच सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा ने रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे कई केेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन केंद्रों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि सिसवां अमहवां मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान यहां बीएलओ के रूप में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा और प्रमोद यादव नहीं मिले। पकडी नौनिया बूथ पर सुधा, सरोज, अनीता अनुपस्थित मिलीं। पिपरा रसुलपुर केंद्र के निरीक्षण के दौरान सत्यावती, सुनीता और शंभू मौर्य गैरहाजिर मिले। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार भी साथ में रहे।
विज्ञापन

नौतनवां तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत नौतनवां विधानसभा क्षेत्र की सूची में नाम शामिल कराने के लिए 509 लोगों ने निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया जबकि सूची से नाम काटने के लिए 76 और संशोधन के लिए 85 लोगों ने आवेदन किया। तहसीलदार फरेंदा अशोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 616, नाम हटाने के लिए 63 आवेदन मिले हैं। निचलौल तहसील में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 392, नाम हटाने के लिए चार और नाम संशोधन के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। सदर तहसीलदार ने नरेश चंद्र ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सूची में नाम शामिल कराने के लिए 174, हटाने के लिए 26 और संशोधन के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए। पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 176, हटाने के लिए 42 और संशोधन के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed