{"_id":"5b6c8e664f1c1b827d8b7842","slug":"111533840998-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे व्यापारी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल तिरंगा यात्रा निकालेगा। यह यात्रा 14 अगस्त की शाम कास्मोपोलिटन विद्यालय गांधी नगर से प्रांरभ होकर कोतवाली होते गोरखपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप तक जाएगी। तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाना है। साथ ही भारत को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने देते हुए व्यापारियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
महराजंगज। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को परतावल ब्लॉक के ग्राम परसौना स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सवेक नितीश कुमार ने विद्यालय के बच्चों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि खाना खाने के पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ जरूरी धुलना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार, ब्रह्मानंद, उमेश, स्नेहलता, शिवनाथ प्रसाद, आदि ने पौधरोपण भी किया।
उद्यमियों को वितरित होगा ऋण वितरण प्रमाण पत्र
महराजगंज। उपायुक्त उद्योग गिरीश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि 10 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के लाभांवित लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।