{"_id":"5b5476ee4f1c1b4f748b63cb","slug":"111532262126-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पर रोक से कागज के थैले का कारोबार तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पर रोक से कागज के थैले का कारोबार तेज
Updated Sun, 22 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पॉलिथीन पर रोक से कागज के थैले का कारोबार तेज
व्यापारी लोगों को घर से थैला लाने के लिए कर रहे हैं जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सरकार की ओर से 15 जुलाई से 50 माइक्रान से कम के पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर में कागज का थैला बनाने का कारोबार तेज हो गया है। जब से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा है तब से कागज के थैले की मांग बढ़ गई है। शास्त्री नगर मोहल्ले में एक घर में युवक कागज का थैला, ठोंगा आदि बनाने में तल्लीन दिखे। उनका कहना था कि मंद पडे़ इस कारोबार में अब तेजी आ गई है।
कागज का थैला बनाने वाले सत्यम का कहना है कि अब यह व्यवसाय ठीक हो गया है। पहले कोई कागज का थैला पूछता नहीं था, लेकिन जबसे पाबंदी लगी है, तभी से कागज के थैले की मांग बढ़ गई है। आदर्श का कहना है कि आने वाले दिनों में आमदनी ठीक हो जाएगी। बैंक से लोन लेकर इस कारोबार को आगे बढ़ाया जाएगा।
डीएम अमर नाथ उपाध्याय ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लग चुका है। छापेमारी के लिए टीम भी बनी है। लोग कपडे़ के झोले का प्रयोग करें। कागज का थैला, कपडे़ का झोला बनाने वालों को अगर कोई दिक्कत हैं, तो बैंक से लोन लेकर कारोबार बेहतर ढंग से कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
नगर के व्यापारी आलोक रंजन कश्यप कहते हैं कि लोगों को घर से थैला लाने के लिए कहा जा रहा है। अभी लोगों में जागरूकता नहीं है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध में सभी का सहयोग जरूरी है।
किराना व्यवसायी अशोक टिबडे़वाल ने कहा अभी कपडे़ की थैले की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हैं। छोटे थैले लेकर रखे हैं। जो ग्राहक घर से थैला लेकर नहीं आते, उन्हें थैला लेकर दुकान पर आने की नसीहत दी जा रही है।