{"_id":"5b4b80ff4f1c1b37748b4de6","slug":"111531674879-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचलौल की टीम ने फरेंदा को 57 रन से पराजित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचलौल की टीम ने फरेंदा को 57 रन से पराजित किया
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला फरेंदा क्रिकेट क्लब और निचलौल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। निचलौल की टीम ने फरेंदा को 57 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर निचलौल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाया। इसमें सुदामा, अंशुमान, अनमोल, संजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फरेंदा क्रिकेट क्लब की टीम 18 ओवर में 95 रन ही बना सकी। सुदामा चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। जिला सचिव विंधवासिनी सिंह ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी करमवीर यादव, जिला ताइवांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, बाक्सिंग प्रशिक्षक ज्वाला सिंह, रितेश सिंह, अरूषा शर्मा, अभिनव सिंह, कृष्णा त्रिपाठी, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन