{"_id":"5a85d6e54f1c1b78028b48e6","slug":"111518720741-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 करोड़ की लागत से बनेगी निचलौल से पिपराइच तक सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 करोड़ की लागत से बनेगी निचलौल से पिपराइच तक सड़क
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रोड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल से पिपराइच को जोड़ने के लिए हॉट मिक्स प्लांट से सड़क बनेगी। सड़क की कुल लंबाई 48 किमी और चौड़ाई सात मीटर होगी। इस सड़क के बन जाने से सरहद से गोरखपुर आने जाने की राह आसान हो जाएगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विभाग जल्द ही काम शुरू कर देगा।
निचलौल से चिऊरहा वाया पुरैना और पुरैना-परतावल वाया पिपराइच तक सात मीटर चौड़ी बनने वाली सड़क के लिए केंद्रीय मार्ग निधि से हरी झंडी मिल चुकी है। कुल 48 किमी लंबी सङ़क में 28 किमी का हिस्सा निचलौल-चिउटहा-पुरैना का है तो करीब 20 किमी हिस्सा पुरैना-परतावल-पिपराइच सङ़क का है। सड़क बनने पर आवागमन आसान हो जाएगा और लोगों को खराब रास्ते से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि निचलौल-चिउटहा-पुरैना की 28 किमी सड़क के लिए 41 करोड़ और पुरैना-परतावल-पिपराइच की 19.600 किमी सङ़क के लिए 34 करोड़ का इस्टीमेट बनाया गया है।
विज्ञापन