फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अखाड़े में पहलवानों ने आजमाए दांव

अखाड़े में पहलवानों ने आजमाए दांव

Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अखाड़े में पहलवानों ने आजमाए दांव
dangal - फोटो : amarujala

विज्ञापन
सिसवा बाजार (महराजगंज)। ग्राम सभा गुरली सबयां स्थित गुरली घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी महंत बाबा बालक दास की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, बिहार, कुशीनगर, महराजगंज आदि जगहों से आए पहलवानों ने अखाड़े में दांव आजमाए। दंगल का उदघाटन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विजय पाठक ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुश्ती के माध्यम से गांव में रहने वाले पहलवानों को अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करने का मौक़ा मिलता है। इस कुश्ती में मोहम्मद बेलवां चौधरी ने राजन यादव गोरखपुर को आसमान दिखाया, मिफ्फुल बेलवां चौधरी ने महराजगंज के नन्हें लाल को, अजय गोरखपुर ने बब्लू बोधि छापर कुशीनगर को, अनुपम यादव महराजगंज ने अशोक जीयनपुर कुशीनगर को शिकस्त दी। पहलवानों के दांव-पेंच के साथ ही लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन भी करते रहे। इससे पहलवानों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने किया। इस दौरान कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख जिलाजीत यादव, आरएसएस के खंड कार्यवाहक जिउत यादव, अभिमन्यु चौरसिया, ओमप्रकाश, अनूप कुमार, रामदेव यादव, दिग्विजय यादव, रिंकू मद्धेशिया, छोटेलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed