फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 year old encroachment removed with bulldozer

Maharajganj News: बुलडोजर से हटवाया 11 साल पुराना अतिक्रमण

Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
11 year old encroachment removed with bulldozer
महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा समरधीरा में बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 11 साल पुराने अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सरकारी खलिहान की भूमि पर बने अवैध नौ मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार करण सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की बेदखली का आदेश 11 वर्ष पूर्व ही जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके कब्जाधारियों ने नोटिसों की अनदेखी की और अवैध निर्माण हटाने से इनकार कर दिया। इस पर शिकायतकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई, जिसके आदेश के क्रम में बुधवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed