फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 roads will be repaired with Rs 5 crore.

Maharajganj News: 5 करोड़ से 11 सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 10 Jan 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
11 roads will be repaired with Rs 5 crore.
महराजगंज। जिले में 11 प्रमुख स्थानों पर गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत मार्च में कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया के तहत निविदा सूचना जारी कर दी गई है। मरम्मत पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रत्येक सड़क की लंबाई पांच से 10 किमी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा, लक्ष्मीपुर, फरेंदा, पनियरा, बृजमनगंज और धानी विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौतनवा क्षेत्र की सिसवनिया–विशुन मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

सिंहपुर थरौली से राजमंदिर संपर्क मार्ग भी कई स्थानों पर टूट-फूट का शिकार है। स्थानीय निवासी संतोष कुमार का कहना है कि रोजाना आने-जाने में भारी दिक्कत होती है, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मोहनापुर ढाला से हरैया रघुवीर संपर्क मार्ग की स्थिति भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। सड़क के किनारे कटाव और बीच में गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाओं को भी इस मार्ग पर आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एडीशन सिंह ने बताया कि मरम्मत, गड्ढों की भराई, आवश्यक स्थानों पर नई परत बिछाने और टूटे रेलिंग को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed