फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 injured in road accident

कार और ऑटो की टक्कर में 11 लोग घायल

Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 injured in road accident
कार और ऑटो की टक्कर में 11 लोग घायल
विज्ञापन

- निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नगर मार्ग पर महिला महाविद्यालय के निकट सोमवार दोपहर कार और ऑटो में टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर चार घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य सात लोगों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर स्थित ऑटो स्टैंड से एक ऑटो चालक सवारी लेकर झुलनीपुर जा रहा था। निचलौल झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित महिला महाविद्यालय के निकट सामने से आ रही एक कार से ऑटो की टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सवार रहिमुन (38) निवासी औरहवा, ज्योति (24) और डिम्पल (18) निवासी परागपुर, मनोरमा (48) निवासी नेता सुरहुरवा, जब्बार (38) एवं उनके बेटे तनवीर (11) बेटी साजिया एक वर्ष निवासी जमुई कला, साजरा खातून (32) निवासी पनियरा, साकिरुन निशा (30) और सहाबुन निशा (50) निवासी गेरमा, समसेर (28) निवासी पिपरा घायल हो गए। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed