{"_id":"67b34189f13f500d2b0e83ff","slug":"11-crore-proposal-passed-amidst-hustle-and-bustle-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142857-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गहमागहमी के बीच 11 करोड़ का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गहमागहमी के बीच 11 करोड़ का प्रस्ताव पारित
Mon, 17 Feb 2025 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Feb 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर की बैठक सोमवार को ब्लाॅक सभागार कक्ष में हुई। इसमें गहमागहमी के बीच 11 करोड़ बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अंजली पांडेय ने की।
क्षेत्र पंचायत सदन में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना संबंधी प्रस्ताव लिया गया। वर्ष 2025-26 के राज्यवित्त 20 लाख, 15वां वित्त 90 लाख, इसके अतिरिक्त 4235 लाख मनरेगा कार्ययोजना का बजट प्रस्तावित हुआ। बैठक में आजीविका मिशन, रवि फसल, मनरेगा, पेंशन, कायाकल्प, महिला कल्याण योजना, मत्स्य पालन हेतु, कच्चा संपर्क मार्ग, नाली, इंटरलाकिंग सहित शासन की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि बिना भेदभाव के लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का कार्य पंचायत कर्मी और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। विकास की पारदर्शिता है कि विकास का खाका खुली बैठक कर प्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार ने अराजकता का खात्माकर भयमुक्त शासन दिया है। ब्लाॅक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि गांवों का विकास सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय, बीडीओ मृत्युंजय यादव गुड्डू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, जमीउल्लाह खां, अनवर अली, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, एडीओ आईएसबी बृजानंद यादव, एडीओ कृषि रामदुलारे, सचिव प्रमोद कुमार यादव रामनाथ मौजूद रहे।