{"_id":"5fbff1738ebc3e9bb15f0632","slug":"11-corona-positive-found-maharajganj-news-gkp3746665160","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 कोरोना पॉजिटिव मिले, दो स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 कोरोना पॉजिटिव मिले, दो स्वस्थ
विज्ञापन
11 कोरोना पॉजिटिव मिले, दो स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं दो लोगों ने कोरोना से जंग से जीत ली है। अब तक जिले में कोरोना के 5676 केस हो चुके हैं, जिसमें अब तक कुल 5541 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय केस महज 46 हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर विभिन्न टीमों द्वारा नियमित प्रयास जारी है। बृहस्पतिवार को कुल 3062 लोगों की जांच की गई, जिसमें 11 लोग संक्रमित मिले। अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5541 लोग स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक दिन टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।