{"_id":"669e80eff35e5a48c50e8158","slug":"11-applications-received-for-boat-subsidy-verification-started-maharajganj-news-c-206-1-go11002-127315-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाव की सब्सिडी के लिए मिले 11 आवेदन, सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाव की सब्सिडी के लिए मिले 11 आवेदन, सत्यापन शुरू
Mon, 22 Jul 2024 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 11 आवेदन मिले हैं। आवेदन जमा करने की तिथि समाप्त होने के बाद अब सत्यापन का कार्य किया जाएगा। मत्स्य पालकों और मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को मत्स्यखेट एवं नदियों एवं जलाशयों तालाबों में बिना इंजन नाव, लाइफ जैकेट एवं आइसबाक्स आदि पर 40 फीसदी अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। निषादराज बोट सब्सिडी योजना में अब तक 11 आवेदन मिल चुके हैं। आवेदन का सत्यापान मत्स्य विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। आवेदन सत्यापन के बाद सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने पत्रावली जाएगी। इसके बाद पात्र लाभार्थी का चयन किया जाएगा।
योजना लागत 67 हजार पर 40 फीसदी अनुदान की व्यवस्था है। लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया के तहत योजना के पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति गठित है। सीडीओ की अध्यक्षता वाली गठित समिति में नामित मत्स्य विभाग से अधिकारी, वित्त एवं लेखा संवर्ग का अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य को सदस्य हैं। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक रामदवर ने बताया कि अब तक निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 11 आवेदन मिले हैं। प्राप्त हुए आवेदन का सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद