फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मिल संचालकों को रखना होगा हाइब्रिड धान का लेखा जोखा

मिल संचालकों को रखना होगा हाइब्रिड धान का लेखा जोखा

Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिल संचालकों को रखना होगा हाइब्रिड धान का लेखा जोखा
मिल संचालकों को रखना होगा हाइब्रिड धान का लेखा जोखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज । शासन ने अब समर्थन मूल्य योजना के तहत केंद्रों पर शंकर प्रजाति सहित अन्य हाइब्रिड धान की खरीद की मंजूरी दे दी है। साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला आयोजित कर खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों व केंद्र प्रभारियों प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कहा गया कि केंद्र प्रभारियों व राइस मिल संचालकों को साधारण व हाइब्रिड धान का अलग-अलग लेखा जोखा रखना होगा।
अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा ने कहा कि हाइब्रिड धान के परीक्षण व किसानों के घोषणा पत्र से पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही केंद्र प्रभारी हाइब्रिड धान की खरीद करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर कृषि विभाग से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि क्रय केंद्रों पर खरीदे गए हाइब्रिड धान के बोरों को अलग रखें तथा उन बोरों पर एच अंकित करें। केंद्र प्रभारी हाइब्रिड धान का लेखा जोखा भी अलग रखें। उन बोरों पर हाइब्रिड धान की प्रजाति भी अंकित करें।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने केंद्र प्रभारियों को सचेत किया कि किसी भी दशा में हाइब्रिड की खरीद में दी गई छूट का दुरुपयोग न होने पाए। दुरुपयोग की पुष्टि होने पर कार्रवाई तय है। क्रय केंद्रों पर खरीदे गए हाइब्रिड धान के सत्यापन के बाद ही कुटाई के लिए राइस मिलों पर उसे भेजा जाएगा। प्रयास होगा कि खरीद के 48 घंटे के अंदर हाइब्रिड धान का सत्यापन करा लिया जाए। कार्यशाला में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी, विपणन निरीक्षक कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed