{"_id":"59ff1d3d4f1c1bda538bafb4","slug":"101509891389-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी समर्थको को भी करें पावंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी समर्थको को भी करें पावंद
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के सभी सात नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, भाजपा में सभी निकायों के अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। कांग्रेस और बीएसपी नेतृत्व की खामोशी से भी इन दलों से टिकट के दावेदारों की बेचैनी को बढ़ गई है। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशी पार्टी कार्यालयों के चक्कर लगाने को विवश हैं। सभी अपने समीकरण के हिसाब टिकट के लिए जोड़तोड़ में जुटे हैं। सर्वाधिक घमासान बीजेपी में है, क्योंकि इस दल में ज्यादा दावेदार हैं। रविवार को सपा से टिकट की आस लगाए बैठे प्रत्याशियों के लिए राहत भरी खबर आई। जिन्हें सपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गय, उन लोगों ने सक्रियता तेज कर दी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से महराजगंज नगर पालिका से शैल जायसवाल, नौतनवां से दिलीप कुमार गुप्ता, नगर पंचायत सिसवा से पुष्पा देवी, नगर पंचायत फरेंदा से विनोद गुप्ता, नगर पंचायत निचलौल से विश्वनाथ मद्धेशिया, नगर पंचायत घुघली से मनोज कुमार, नगर पंचायत सोनौली से गंगोली यादव को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इस सभी प्रत्याशियों का नाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिकृत प्रत्याशियों ने सक्रियता भी तेज कर दी। नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैल जायसवाल के समर्थकों टिकट मिलने की जानकारी होते ही नगर में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। वहीं घुघली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थकों ने भी खुशी जाहिर जताई। निचलौल में विश्वनाथ मद्धेशिया के समर्थक भी खुशी से गदगद नजर आए। फरेन्दा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गुप्ता के समर्थकों ने भी प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव केएम अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने महराजगंज नगर पालिका से पशुपतिनाथ गुप्ता, नौतनवां से ठाकुर सोनी, सिसवा नगर पंचायत से सबितुन निशा को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य स्थानों से भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।