फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डीएम व एसपी ने त्योहार के मद्देनजर लिया सुरक्षा जायजा

डीएम व एसपी ने त्योहार के मद्देनजर लिया सुरक्षा जायजा

Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने त्योहार के मद्देनजर लिया सुरक्षा जायजा
फरेंदा। डीएम और एसपी फरेंदा थाने पहुंचे। फरेंदा व नौतनवा सर्किल के थानेदारों को गणेश प्रतिमा विसर्जन व बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम वीके सिंह ने कहा कि हर हाल में कानून व्यवस्था चुस्त रहनी चाहिए। त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थानेदारों को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रूट डायवर्जन सही रखने की हिदायत दी। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सतर्कता संबंधी हर पहलू पर ध्यान दें। इससे संबंधी जो भी समस्याएं आती हैं, सतर्कता के साथ उसका त्वरित निराकरण करें। 2 सितंबर को सेठ आनन्दराम जैपूरिया इंटर कालेज में पंकज महराज के साथ आ रहे भारी जत्थे के संबंध में भी सुरक्षा का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ फरेंदा श्रीराम, एसओ फरेदा बृजनंदन सिंह, एसओ बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय, एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय, एसओ कोल्हुई सतेंद्र बहादुर सिंह, नौतनवां क्षेत्र के थाना प्रभारी, तहसीलदार फरेंदा राजेश अग्रवाल, ईओ नगर पंचायत आनंदनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed