फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1000 Laod Vehicals stoped at Butwal-Kathamandu highway

नेपाल : बुटवल-काठमांडू मार्ग पर फंसे एक हजार भारतीय व नेपाली वाहन

Wed, 01 Sep 2021 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली (महराजगंज)
अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली (महराजगंज) Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 06:08 PM IST
सार

छठे दिन भी पोखरा मार्ग पर भूस्खलन जारी रहा जिससे करीब एक हजार मालवाहक भारतीय और नेपाली ट्रक जाम में फंसे हैं।

विज्ञापन
1000 Laod Vehicals stoped at Butwal-Kathamandu highway
हाईवे पर वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में नवलपरासी जिले के बर्द घाट से नारायण घाट के बीच लगा जाम बुधवार को भी नहीं खुल सका। छठे दिन भी पोखरा मार्ग पर भूस्खलन जारी रहा जिससे करीब एक हजार मालवाहक भारतीय और नेपाली ट्रक जाम में फंसे हैं। वहीं, सीमा पर पहुंचे भारतीय ट्रक चालकों ने सामान नेपाल भंसार और सोनौली के गोदाम में अनलोड करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार छठे दिन भी बुटवल- काठमांडू मार्ग नहीं खुल सका। परासी जिले के भूमहि के पास सड़क के ऊपर दो फुट पानी बह रहा है। पहाड़ों पर भूस्खलन से आवागमन शुरू करने में देरी हो रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो सकता है।
विज्ञापन


गत शुक्रवार से लगातार भारी बारिश के कारण नेपाल की नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। साथ ही काठमांडू और पोखरा के मुख्य मार्ग पर भूस्खलन और सड़क डायवर्जन के लिए बनी अस्थाई सड़क बाढ़ के पानी में बह गई। करीब एक हजार भारतीय माल वाहक ट्रक नारायण घाट मुगलिंग बर्दघाट के बीच फंसे हुए हैं। नारायण घाट से अरुण खोला, तुमसी घाट के बीच सड़क डायवर्जन के काम तेजी से चल रहा है। इसी तरह सोनौली पोखरा सिद्धार्थ हाईवे पर दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन हुआ था जिसमें सिद्ध बाबा, हेडबॉक्स, नागमंदिर, पैठडांडा, डोभन, झुमसा, चर्चरे, कालीमाटी और गौडपुल शामिल हैं। भूस्खलन ने तानसेन से गुल्मी तक और पाल्पा से नवलपरासी के रास्ते सयंगजा और रामपुर तक सड़क को भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क संभाग कार्यालय बुटवल के प्रधान जयलाल मरासिनी ने बताया कि भूमहि के पास सड़क के ऊपर पानी है। भारी वाहनों को रोका गया है। पुलिस डीएसपी रामेश्वर तपती ने बताया कि बारिश रुकने के साथ ही भूस्खलन को रोकने मलबा हटाने के लिए काम चल रहा है। राजमार्ग पर वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए रोड डिवीजन के साथ समन्वय में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।


बेलहिया कस्टम सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने बताया कि जाम के कारण भारतीय वाहन बेलहिया कस्टम में सामानों को ऑन लोड कर रहे हैं। जिन मालवाहकों का सामान संसाधनों के कारण अनलोड नहीं हो पा रहा है, वह गाड़ी बेलहिया सोनौली में रुकी हुई है। ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जाम के कारण कई दिनों तक गाड़ी फंसे होने के कारण भाड़ा भी ज्यादा लग रहा है। लिहाजा गाड़ियों को खाली करा कर भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed