फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   100% attendance is mandatory in proficiency assessment

Maharajganj News: निपुण आकलन में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

Mon, 26 Jan 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
100% attendance is mandatory in proficiency assessment
27 जनवरी से 14 फरवरी तक जारी रहेगी निपुण आकलन प्रक्रिया
विज्ञापन


डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में संकुल शिक्षकों की हुई बैठक
महराजगंज। जनपद में 27 जनवरी से प्रभावी हो रही निपुण आकलन प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके लिए 92 डीएलएड प्रशिक्षुओं को लगाया गया है।स्कूलों में इस दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति बनी रहे इसके मद्देनजर डायट प्राचार्य अभिजित सिंह की अध्यक्षता में संकुल प्रभारियों के साथ बैठक कर दायित्वों की जानकारी दी गई।

इस दौरान डायट प्राचार्य ने कहा कि 27 जनवरी से होने वाला आकलन कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण प्लस एप पर होना है। प्रत्येक स्कूल से इन दोनों कक्षाओं से 12-12 बच्चों का आकलन होना है। यह तभी सुनिश्चित होगा जब शतप्रतिशत उपस्थिति रहे। इसलिए संकुल शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि संख्या 14 फरवरी तक शत-प्रतिशत बनी रहे। ट्रेनर व वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। 27 से वह प्रतिदिन 2 स्कूलों का आकलन करेंगे। संकुल शिक्षक आकलन वाले स्कूल प्रधानाध्यापक से संपर्क कर यह सुनिश्चित कराएं कि किसी तरह का दबाव या निर्देश इत्यादि प्रशिक्षुओं को कतई न दें। किसी तरह का दबाव पड़ा तो आकलन परिणाम रुक सकता है। मिठौरा, सदर, धानी व घुघली ब्लॉक के संकुल शिक्षक बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed