फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 teachers found absent in investigation, three teachers

जांच में अनुपस्थित मिले 10 शिक्षक, तीन शिक्षामित्र

Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
10 teachers found absent in investigation, three teachers
जांच में अनुपस्थित मिले 10 शिक्षक, तीन शिक्षामित्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को नौतनवा क्षेत्र के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 शिक्षक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए को इनकी रिपोर्ट भेजकर वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
जिला समन्वयक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय राजाबारी में सुबह 9:15 बजे तक कोई उपस्थित नहीं था। शिक्षक राकेश प्रशिक्षण में गए थे, जबकि तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजाबारी बंद मिला। प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। रसोइया भी गैरहाजिर मिली। प्राथमिक विद्यालय पिपरा में शिक्षक योगेंद्र सिंह व रसोइया अनुपस्थित मिली। शिक्षक समसुल हक देर से विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय देवघट्टी में शिक्षामित्र पूनम वर्मा गैरहाजिर मिलीं। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में शिक्षामित्र वेदवती पाठक व शिक्षक सोनू भारती अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर खास में शिक्षक इंद्रकमल हस्ताक्षर बनाकर गैरहाजिर थे। प्राथमिक विद्यालय हरपुर खास में प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल उपाध्याय व शिक्षामित्र रामकृपाल भारती अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed