{"_id":"6161d8cb8ebc3e0c3f5dedee","slug":"10-mater-was-sloved-in-samadhan-divas-maharajganj-news-gkp4123515109","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस में महज 10 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस में महज 10 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन

फरेंदा में और पनियरा में 3-3 शिकायतें आईं, एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी थानो में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां संबंधित अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारित करने का प्रयास किया। जिले में 31 मामले आए, जिसमें 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर रवि राय ने समस्याओं को सुना। एसपी प्रदीप गुप्ता ने थाना फरेंदा एवं पनियरा में जनसुनवाई की। एसपी ने जन शिकायतों को सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया। थाना फरेंदा में 3, पनियरा में 3 शिकायतें आईं।
पनियरा थाने पर एसपी ने कहा कि किसी भी हाल में लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। हर छोटी-बड़ी सूचनाओं को गंभीरता से लें और उसका त्वरित समाधान करें। उन्होंने एक गांव में रास्ते के विवाद के मामले में हलका लेखपाल अभिषेक से मामले की पूरी जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय, उप निरीक्षक रामवृक्ष पटेल आदि मौजूद थे। पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में राजस्व के चार एवं पुलिस से संबंधित एक मामला आया, जिसके निस्तारण के लिए टीम बनाकर रवाना की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय, एसआई रमेश यादव, विवेक सिंह, विनीत कुमार और धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।