{"_id":"691b884ba15b59e15c0f808e","slug":"10-girls-selected-for-senior-football-competition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164370-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीनियर फुटबॉल स्पर्धा के लिए 10 बेटियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीनियर फुटबॉल स्पर्धा के लिए 10 बेटियों का चयन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल संपन्न, गोंडा में आयोजन
महराजगंज। फुटबॉल में सिर्फ बालक ही नहीं बेटियां भी आगे निकल रही हैं। सीनियर बालिका फुटबॉल की राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शनिवार स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। फुटबॉल कोच आसिफ एकबाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी की देखरेख में 10 बेटियों का चयन किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार दोपहर आयोजित सीनियर फुटबॉल चयन ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें 25 बेटियों ने प्रतिभाग कर अपनी चुस्ती-फुर्ती का परिचय दिया। ट्रायल के दौरान फुटबॉल कोच ने फुर्ती के साथ इसका भी ख्याल रखा कि बेटियां गोल करने के लिए क्या सटीक दांव आजमा रही हैं और वह दांव स्तरीय में उनके कितना काम आ सकता है। उपरोक्त दोनों मापदंडों पर कुल 10 बेटियां चयनित की गईं। राज्यस्तरीय स्पर्धा 20 नवंबर से गोंडा जनपद में आयोजित होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 20 नवंबर से 27 तक राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में अनामिका, सृजना, आशिया, सिखा, शिल्पा यादव, वसुंधरा चौहान, नीलम चौहान, श्वेता, आफिया व गोल्डी का चयन किया गया है। ट्रायल में अमित कन्नौजिया, चंद्रजीत यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।