फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 ANMs warned for negligence

Maharajganj News: लापरवाही में 10 एएनएम को चेतावनी

Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 ANMs warned for negligence
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बेहतर ढंग से दायित्व निर्वहन न करने के आरोप में 10 एएनएम को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि कम प्रगति वाले 10 एएनएम को चेतावनी जारी की गई और अगली समीक्षा बैठक तक सुधार लाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी एएनएम को अपने लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना होगा। विशेष रूप से, आभा आईडी पंजीकरण, ई-कवच ऐप से गर्भवतियों की फीडिंग और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में पिछड़ने वाले एएनएम पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आभा आईडी में स्मृतियां, मटिहानिया, महुअवा, रमपुरवा और रसूलपुर क्षेत्रों की एएनएम की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसी प्रकार, ई-कवच पर गर्भवतियों की फीडिंग में शलांतगढ़, परासखाड़ और सीसवानिया की एएनएम को कमजोर प्रदर्शन के लिए फटकार लगाई गई। एनसीडी स्क्रीनिंग में सलामतगढ़, घनेवा और रामपुरवा की एएनएम की ओर से लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने एएनएम को डिजिटल टूल्स के उपयोग, क्षेत्रीय सर्वेक्षण और जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed