फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   lover tortured in allahabad

प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर दी रूह कंपाने वाली यातना

Tue, 03 Sep 2013 04:41 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 04:41 AM IST
विज्ञापन
lover tortured in allahabad

उत्तर प्रदेश में घर से भागे प्रेमी जोड़े को मदद का भरोसा देकर इलाहाबाद के मेंहदौरी इलाके के मकान में बंधक बनाकर परिजनों से फिरौती मांगने वाले गिरोह के एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


धूमनगंज थाने की पुलिस ने उसे सोमवार को दबोचा। इस चर्चित घटना में चार युवक पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इन लोगों ने प्रेमी युगल को छह दिन तक बंधक बनाकर भारी यातना दी। सलाखों से दागा, नशे के इंजेक्शन लगाए, पिटाई भी करते रहे।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने बंधक प्रेमी जोड़े को मुक्त कराकर चार युवकों को दबोचा था। पांचवां आरोपी अब गिरफ्त में आया है।

थानाध्यक्ष धूमनगंज धर्मेंद्र प्रताप ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर फांसी इमली के पास अन्नू शुक्ला को पकड़ लिया। वह तेलियरगंज से सटे जोंधवल मुहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वह प्रेमी युगल को बंधक बनाकर यातना देने और फिरौती मांगने का आरोपी है। मामला ये है कि वाराणसी में लहरतारा का अमित राज यहां कालिंदीपुरम कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता था।

साथ रहने के दौरान अमित और रिशतेदार की बेटी सुमन (नाम काल्पनिक) में प्यार हो गया। वे शादी के इरादे से 22 मई को घर से भाग निकले। अमित ने मेंहदौरी में रहने वाले अपने दोस्त प्रीतम त्रिपाठी से मदद मांगी।

मगर प्रीतम और उसके चार दोस्तों ने मदद का झांसा देकर अमित तथा सुमन को बद्री आवास योजना के खाली मकान में बंधक बना लिया। उन दोनों को पीटा गया। सुबह-शाम नशे के इंजेक्शन लगाए जाते रहे।

उन दोनों को भांग और मुनक्का की गोली भी खिलाते रहे ताकि वे होश में न आ पाएं। इस गिरोह ने अमित के मोबाइल से फोनकर उसके पिता से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस बीच, अमित के नाखून उखाड़ डाले। गर्म लोहे की सलाख से भी दागा। उसकी उंगली काटकर खून से फिरौती का पत्र लिखकर वाराणसी में उसके घर भेजा।

उन दोनों को दी जा रही यातना की वीडियो फुटेज भी बनाकर उनके घरवालों के पास पहुंचा दिया। अपहर्ताओं ने अमित के पिता को बैंक एकाउंट नंबर बताकर उसमें फिरौती की रकम डालने को कहा था।


इस बीच, उन दोनों की गुमशुदगी की जांच में जुटी एसओजी और धूमनगंज पुलिस को मोबाइल सर्विलांस की मदद से लोकेशन मिल गई। उस घर में छापा मारकर पुलिस ने अमित और सुमन को मुक्त कराया, साथ ही मौके से प्रीतम त्रिपाठी उर्फ सूरज, रमेश तिवारी उर्फ गुड्डू, मयंक चौधरी और अंकित शुक्ला को दबोच लिया। घटना के बाद से जोंधवल इलाके का अन्नू शुक्ला फरार था।

अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के पांच बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed