{"_id":"b968f28fe5f67b230eaa9c3fcfcb7836","slug":"loot-in-padmavat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत एक्सप्रेस में चौथी बार लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत एक्सप्रेस में चौथी बार लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात्रि गाजियाबाद और हापुड़ स्टेशन के बीच यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दो यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के जरनल बोगी में रायबरेली के पांच युवक सफर कर रहे थे। जब ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन से निकली तभी कुछ बदमाश बोगी में सवार हो गए। बदमाशों ने कोच में सवार यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
रायबरेली के युवकों ने इसका विरोध करते हुये बदमाशों से मुकाबला किया। इस पर बदमाशों ने चाकू निकाल लिये और युवकों पर हमले शुरू कर दिया। चाकू चलते ही बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान चाकू लगने से रायबरेली के पंचौदा निवासी आशीष और विपिन जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन आने से पूर्व बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भाग गए। हापुड़ स्टेशन पर रात करीब 11 बजे ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने जीआरपी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों लहूलुहान युवकों को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां आशीष की हालत गंभीर देख उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
घायलों के दोस्त प्रदीप ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह का दावा है कि असल में विवाद सीट को लेकर हुआ था। लूटपाट का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह निराधार है।
हाल के ही दिनों में ट्रेनों में हुई वारदात
* जून माह में पद्मावत एक्सप्रेस में गढ़ और ब्रजघाट के बीच यात्रियों से लूटपाट।
* मई माह में मुरादाबाद के आउटर पर अप और डाउन ट्रैक की लखनऊ मेल में डकैती।
* अप्रैल माह में फैजाबाद एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट।
* वर्ष 2013 में फैजाबाद एक्सप्रेस में एक युवक की हत्या।