फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   looking nude so she killed her sister in law

आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो भाभी को मार डाला

Thu, 25 Apr 2013 07:51 PM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
looking nude so she killed her sister in law

इसे उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा तथ्यों की अनदेखी करना ही कहा जाएगा। अलीगढ़ शहर में दस दिन पहले विवाहिता की हत्या हो गई।

विज्ञापन


मायके पक्ष ने सीधे-सीधे दहेज हत्या का आरोप मढ़ दिया और पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर पति को जेल भेज दिया।

मगर अब मृतका की अविवाहित ननद के खुलासे ने पुलिस के कान खड़े कर दिए। इस खुलासे के बाद पुलिस ने ननद और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह हत्या इस प्रेमी जोड़े ने की है।

वाकया सराय मियां मोटर चौक निवासी जमीर अहमद की पत्नी शमरीन उर्फ शौबी (21) की मौत से जुड़ा है। 14 अप्रैल को उसकी जलकर मौत हो गई थी।

उस समय दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस पति को जेल भेज चुकी है।

अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी थी कि पुलिस के कानों तक खबर पहुंची कि इस हत्या में तो मृतका की ननद और उसके प्रेमी का हाथ होने की चर्चाएं हैं।

पूरे मोहल्ले में यह बात खुल गई है और किसी ने ननद के बयान की क्लीपिंग भी बना ली है। जिसमें उसने स्वीकारा है कि प्रेमी ने उसकी भाभी को इसलिए मार दिया कि एक दिन भाभी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।


यह खबर पुलिस के कानों तक पहुंची तो बुधवार को पुलिस ने मृतका की ननद और शाम को उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। प्रेमी जमालपुर इलाके में कपड़े का काम करता है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे सीओ प्रथम ज्ञानेंद्र कुमार इतना ही कहते हैं कि ननद के प्रेमी द्वारा मारे जाने की बातें सामने आ रही हैं।

दोनों से पूछताछ की जा रही है। अब कितनी सच्चाई है, यह जांच और तथ्यों के आधार पर ही कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed