फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   London woman arrived in India after traveling a cycle giving the message of humanity

नौ हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर सोनभद्र पहुंची लंदन की महिला, दे रही इंसानियत का संदेश

Sun, 08 Mar 2020 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 08 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
London woman arrived in India after traveling a cycle giving the message of humanity
भारत पहुंची ब्रिटेन निवासी हैन्ना। - फोटो : Social Media
लंदन (ब्रिटेन) निवासी 25 वर्षीय हैन्ना कन 9000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा कर शनिवार शाम सोनभद्र पहुंचीं। वह वियतनाम, थाइलैंड, बर्मा, बांग्लादेश से होकर झारखंड के रास्ते सोनभद्र के कोन पहुंचीं। दुनिया में इंसानियत का संदेश देने के लिए करीब एक साल पहले उन्होंने यह यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन


हैन्ना प्रतिदिन 100 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से करती हैं। हैन्ना के यहां से वाराणसी और फिर वहां से उत्तराखंड जाने का प्लान है। हैन्ना कन जब कोन बाजार में पहुंची तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। युवती ने बताया कि वह दुनिया में प्यार बांटने का संदेश देने के लिए निकली हैं।
विज्ञापन

 

24 देशों का भ्रमण करते हुए लंदन पहुंचना हैन्ना को

London woman arrived in India after traveling a cycle giving the message of humanity
ब्रिटेन निवासी हैन्ना। - फोटो : Social Media
अभी तक वह छह देशों की यात्रा में नौ हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाई हैं। उन्हें कुल 24 देशों का भ्रमण करते हुए लंदन पहुंचना है। उनका उद्देश्य अपनी हन्ना हैप्पीनेस चैरिटी के लिए पैसे जुटाना और अंतरराष्ट्रीय खुशी आंदोलन को प्रेरित करना है।

वह लोगों को खुद का सम्मान करने, एक दूसरे से प्यार करने, सभी जीवों और पृथ्वी का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। हैन्ना कन साइकिल पर ही रोजमर्रा के सामान रख कर भ्रमण पर निकलनी हैं। रात्रि विश्राम कोन क्षेत्र के ही खेमपुर में कर रही हैं। रविवार की सुबह वह यहां से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed