फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election 2023 Congress will contest elections in alliance with AAP in Delhi and SP in UP

Lok Sabha Election: दिल्ली में आप और यूपी में सपा से गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, ऐसे होगा सीट बंटवारा

Wed, 31 Jan 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jan 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2023 Congress will contest elections in alliance with AAP in Delhi and SP in UP
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में सीट बंटवारे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है। आप और कांग्रेस दिल्ली के लिए चार और तीन के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला कांग्रेस और सपा दोनों के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत के बाद लिया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अब तक यूपी में कांग्रेस पार्टी के लिए 13 सीटें चिन्हित की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन

 


इससे पहले सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें डिंपल यादव समेत तीन प्रत्याशी परिवार के हैं, जबकि चार कुर्मी और एक मुस्लिम प्रत्याशी हैं। सांसद डिंपल यादव को फिर से मैनपुरी और शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से प्रत्याशी बनाया गया है। फैजाबाद अनारक्षित सीट हैं, पर यहां से पूर्व मंत्री व नौ बार के विधायक अनुसूचित जाति के अवधेश प्रसाद को उतारा गया है। क्षत्रिय एक और मौर्य व खत्री दो-दो प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed