फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Live in partner shot dead by lover in Lucknow

कहानी फ्लैट नंबर 203 की: झूठ न सह सका आशिक, लिव इन पार्टनर को दी खौफनाक मौत; एक गोली दिल दूसरी दिमाग में मारी

Sat, 19 Aug 2023 06:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 06:30 AM IST
सार

रिषभ की तरफ से एक बात यह भी सामने आ रही है कि उसे शक था कि रिया किसी और शख्स से भी बातचीत करती है और उसे धोखा दे रही थी।

विज्ञापन
Live in partner shot dead by lover in Lucknow
रिषभ और रिया गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में गुरुवार को प्रेमी ने लिव इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है। दोनों करीब नौ महीने से सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में लिव इन में रहते थे। इनकी पहचान रिषभ और रिया गुप्ता के तौर पर हुई है। दोपहर को दोनों के बीच विवाद हुआ और यह इतना बढ़ा कि रिषभ ने रिया को गोली मार दी। उसने एक उसके दिल और दूसरी दिमाग में मारी थी। वारदात के बाद रिषभ फ्लैट का दरवाजा बंद करके फरार हो गया।

विज्ञापन

Live in partner shot dead by lover in Lucknow
रिया गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

रिया के घर वालों को मिला खून से सना शव 
लड़की के मां-बाप का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो वे रात करीब साढ़े नौ बजे उसके फ्लैट पर पहुंचे, जहां उसका खून से सना शव मिला। बेटी की लाश देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने फौरान इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर एक घंटे में आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Live in partner shot dead by lover in Lucknow
रिया गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

रिया ने रिषभ से अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि रिया गुप्ता पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी रिषभ सिंह भदौरिया के साथ लिव इन में रहती थी। तलाकशुदा रिया की एक बेटी प्रिंसी भी है, जो कैंट में नानी गीता गुप्ता के यहां रहती है। पुलिस की पूछताछ में रिषभ ने बताया कि रिया ने उससे अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई थी। इसी से आहत होकर मैंने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन

Live in partner shot dead by lover in Lucknow
रिया गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

रिया थी मेकअप आर्टिस्ट
रिया मेकअप आर्टिस्ट थी, वहीं रिषभ के पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि वह काम क्या करता था। रिषभ की तरफ से एक बात यह भी सामने आ रही है कि उसे शक था कि रिया किसी और शख्स से भी बातचीत करती है और उसे धोखा दे रही थी। हत्या करने के पीछे एक वजह यह भी थी।

Live in partner shot dead by lover in Lucknow
रिया गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की आवाज से दब गई गोली गूंज
आस-पास रहने वाले लोगों से जब पूछा गया कि आपको गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी तो इस पर उन्होंने कहा कि रिया के फ्लैट में इतनी तेज आवाज में टीवी चल रहा था कि अंदर से बाहर किसी तरह की कोई दूसरी आवाज सुनाई ही नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed