{"_id":"75b4dfe0a14198388ed2ab968d8236e1","slug":"leaders-in-sp-rally-talked-about-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा रैली में नेताओं की निगाहें मोदी रैली पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा रैली में नेताओं की निगाहें मोदी रैली पर
अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की रैली तो थी बरेली में, लेकिन रैली में आए नेताओं की निगाहें आगरा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली पर भी थीं। रैली के मंच से तकरीबन सभी प्रमुख सपा नेताओं ने मोदी की आगरा रैली का किसी न किसी बहाने जिक्र भी किया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा को मोदी के मंच पर बैठाए जाने को खासतौर पर मुद्दा बनाया गया।
सबसे पहले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जिन्होंने मुजफ्फरनगर में दंगा कराया, उन विधायकों को भाजपा आज अपनी आगरा रैली में सम्मानित कर रही है। भाजपा इसी तरह सांप्रदायिकता बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी की रैली का जिक्र करने से नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि रामपुर से बरेली तक दो सौ बसें फंसी हुई हैं। मैदान में भीड़ देख ही रहे हैं, कहीं तिल रखने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली से पांच गुना ज्यादा भीड़ है यहां।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने तो मोदी की रैली में मुजफ्फरनगर के दोनों विधायकों को सम्मानित करने का मुद्दा और पुरजोर ढंग से उठाया। उन्होंने मोदी और भाजपा को चेताया कि पाकिस्तान जाकर जिन्ना की कब्र पर उनके जिस नेता ने माथा टेका था, भाजपा नेताओं को उन आडवाणी को सम्मानित करना चाहिए।
उन्होंने मोदी के बहाने मीडिया को भी घेरा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी कहा कि सपा की रैली में मोदी की रैली से कम भीड़ नहीं है।