फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   leaders expelled from congress

होर्डिंग लगाने वाले दोनों नेता कांग्रेस से निष्कासित

Fri, 18 Oct 2013 10:31 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Oct 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
leaders expelled from congress

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को व्यस्त बताकर प्रियंका गांधी को फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाने की मांग संबंधी होर्डिंग लगाने वाले कांग्रेस के दोनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने शुक्रवार को की। मामले में शहर कमेटी के एक प्रमुख पदाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विवादित होर्डिंग लगाने के पीछे इस पदाधिकारी की भूमिका को प्रमुख माना जा रहा है।
विज्ञापन


विवादित होर्डिंग लगाने पर शहर कांग्रेस के सचिव हसीब अहमद और पार्टी नेता श्रीश चंद्र दुबे को होर्डिंग लगाने के अगले ही दिन (16 अक्तूबर को) पार्टी से निलंबित कर दिया गया था और शहर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्य और रिपोर्ट देखने के बाद अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने दोनों नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

चेयरमैन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जब लोकसभा चुनाव सामने चुनौती बनकर खड़ा है और विपक्ष हर तरीके से कांग्रेस को घेरने की ताक में बैठा है, ऐसी परिस्थितियों में हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने विवादित होर्डिंग लगाकर संगठन की मर्यादा को चोट पहुंचाई है, जो निंदनीय है।


शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी दिन-रात जुटकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रही हैं।

कार्रवाई को दरकिनार कर अनशन जारी
पार्टी से निष्कासित नेता हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे प्रियंका गांधी को फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाए जाने की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन भी आनंद भवन के सामने अनशन पर बैठे रहे। हसीब और श्रीश का कहना है कि मांगों को लेकर उनका अनशन जारी रहेगा।

जहां तक निष्कासन का सवाल है तो शहर कांग्रेस कमेटी के उन पदाधिकारियों को भी पार्टी से बाहर करना चाहिए, जिनकी मंजूरी लेकर उन्होंने होर्डिंग लगाई।

शुक्रवार को अनशन स्थल पर पहुंचे कांग्रेस पार्षद दिनेश कुमार गुप्ता, इश्तियाक अहमद, नितिन दुबे, देवेंद्र नारायण आदि ने भी समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed