{"_id":"632b6a79b8193d61e676d8cc","slug":"youth-sucide-hanging-lalitpur-news-jhs2292818182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Suicide: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Suicide: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप
Thu, 22 Sep 2022 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:18 AM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पत्नी को लेने के लिए एक रिश्तेदार के यहां गया तो रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी वजह से उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
ललितपुर के थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सक्तू-बारचौन निवासी श्रीपत (23) पुत्र मिट्ठू अहिरवार ने गांव में ही अपने दूसरे घर में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पत्नी को लेने के लिए एक रिश्तेदार के यहां गया तो रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी वजह से उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
नाराहट क्षेत्र ग्राम सक्तू निवासी श्रीपत की पत्नी डेढ़ माह पहले मायके चली गई थी। वहीं से वह अपनी बड़ी बहन के घर चली गई और ससुराल नहीं लौटी। मंगलवार को श्रीपत अपनी पत्नी को लेने उसकी बड़ी बहन के यहां गया, लेकिन पत्नी नहीं आई।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार शाम को चार बजे वह वापस लौटा और गांव में ही अपने पुराने मकान में जाकर उसने वहां तौलिया से म्यारी (बल्ली) पर फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम को उसका बड़ा भाई गंगाराम उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो पुराने मकान में उसका शव तौलिया से म्यारी पर लटकता मिला, जिस पर वह चीखने चिल्लाने लगा, तो वहां अन्य ग्रामीण व परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा हज्जू ने आरोप लगाते हुए बताया कि श्रीपत ने अपनी पत्नी को लेने के लिए उसकी बड़ी बहन के यहां गया था। जहां उसकी पत्नी की बहन के पति ने उसके साथ मारपीट की। जिससे परेशान होकर उसने घर आकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान हैं। श्रीपत ने यह बात अपनी मां और भाभी को बताई थी। मृतक दो भाई व एक बहन में छोटा था और मजदूरी करता था।
ग्राम सक्तू में युवक ने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने रिश्तेदार के यहां गया था, जहां से लौटने पर उसने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - भगवानदास उमराव, थानाध्यक्ष नाराहट।