फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth praised the central government's step to stop rigging in competitive examinations.

Lalitpur News: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के केंद्र सरकार के कदम को युवाओं ने सराहा

Wed, 07 Feb 2024 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth praised the central government's step to stop rigging in competitive examinations.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए केंद्र सरकार के कदम की युवाओं ने सराहना की है। परीक्षार्थियों ने कहा कि वे कड़ी मेहनत कर तैयारी करते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त हो जाती है तो बहुत दुख होता है। इस तरह की घटनाएं अक्सर होने से मनोबल भी गिरता है। अब केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कड़ा कदम उठा रही है और विधेयक संसद में पेश किया गया है। विधेयक में पेपर लीक करने वाले दोषियों को दस वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। इसके कानून का रूप लेने पर विद्यार्थियों को पेपर लीक की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
---
प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, पेपर लीक होने पर मन उदास हो जाता है। केंद्र सरकार के विधेयक से पेपर लीक होने पर अंकुश लगेगा।-सोनम रैकवार
विज्ञापन

---
केंद्र सरकार के विधेयक से प्रतियोगी परीक्षाओं के समय पेपर लीक होने जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुविधा हो जाएगी। विधेयक को पास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुशवाहा
---
परीक्षाओं की तैयारियां करते हैं, उम्मीद रहती है कि अब सफल हो जाएंगे। रोजगार मिल जाएगा, लेकिन पेपर लीक होने से उम्मीद टूट जाती है। अब मनोबल कम नहीं होगा।

- हरीशंकर रैकवार
---
प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए लाया जा रहा विधेयक विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है। इससे योग्य विद्यार्थियों का चयन होगा। लीक न होने से परीक्षाएं भी समय पर हो सकेंगी।
- पंकज श्रीवास्तव, कोचिंग संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed