फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth power is the biggest force for the development of the country.

Lalitpur News: युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति

Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth power is the biggest force for the development of the country.
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को शहर के तुवन मंदिर प्रांगण में मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बढ़ने की प्रेरणा दी और बताया कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है।

मेधावी सम्मान समारोह में जिले के दस नगरों से लगभग ढाई हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक ने यहां छात्र-छात्राओं को सफलता के मार्ग पर निरंतर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग समझदारी से करें और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहें। अनुशासन, सत्यनिष्ठा और मेहनत ही जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने यहां विद्यार्थियों को साइबर अपराधियाें से बचाव के तरीके भी बताए और साइबर ठगी होने पर पुलिस की मदद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोबाइल में आधुनिक तकनीक का उपयोग समझदारी से करें। समारोह के मुख्य वक्ता संगठन के प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ‐साथ चरित निर्माण, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने की बात कही। यदि छात्र अभी से अपने लक्ष्य का निर्धारण कर लें तो भविष्य में कोई भी चुनौती उन्हें रोक नहीं सकती। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. रोहित वर्मा और नगर मंत्री गोपाल शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा और छात्रों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अभय पाठक, अमीषा सोनी, कुलदीप द्विवेदी, धनंजय दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed