फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth injured by JCB machine dies after 22 days

जेसीबी मशीन से घायल युवक की 22 दिन बाद मौत

Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by JCB machine dies after 22 days
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम उदयपुरा में जेसीबी मशीन की पिकेट से घायल युवक की उपचार के दौरान झांसी में 22 दिन बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके शव को एसपी कार्यालय लेकर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात बताई। जिस पर परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम उदयपुरा निवासी जगपाल (32) पुत्र पहलवान बार क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ स्थित पावर प्लांट में एक कंपनी में लोडर चालक था। बीते पांच फरवरी को जब वह काम करने पहुंचा तो उसी दिन दोपहर लगभग तीन बजे उसके गांव के ही राजेंद्र पुत्र रामदास जेसीबी मशीन चला रहा था और उसने जगपाल को जेसीबी मशीन की पिकेट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर उसे जिला अस्पताल और वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां रविवार को सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। झांसी में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसके शव को एंबुलेंस में लेकर कार्रवाई की मांग के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गए और परिजनों से मामला जानकर थानाध्यक्ष बार से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के चाचा देशपत की तहरीर पर आरोपी राजेंद्र के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed