फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth employment scheme

युवाओं को मिलेगा पैरों पर खड़ा होने का मौका

Fri, 13 Mar 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
youth employment scheme
राजकीय इंटर कॉलेज में कौशल सतरंग कार्यक्रम में मौजूद छात्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सीएम युवा हब, सीएम अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना तथा कौशल सतरंग के अंतर्गत शामिल विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ में किया। इसका सजीव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में योजना के लोकार्पण का सजीव प्रसारण दिखाया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद कौशल विकास के महत्व और आवश्यकता पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि योजना से प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से समस्त अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। रोजगार के क्षेत्र में अपने जनपद को पूर्ण रोजगारयुक्त कर सकते हैं। मेरा लक्ष्य है कि जनपद का प्रत्येक शिक्षित या अशिक्षित व्यक्ति कार्य के लिए जनपद से बाहर न जाए। उसको अपने ही जनपद में रोजगार/स्व:रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए। पर्यटन, प्लंबर, हेंडी क्राफ्ट, ओडीओपी योजना आदि से लाभान्वित कर जनपद को स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता1 पार्टी जगदीश सिंह लोधी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, जिला सेवायोजन अधिकारी खुर्शीद अहमद, जिला अग्रणी प्रबंधक एस के श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मानसिंह भारती, आदर्श श्रीवास्तव, आरिफ खां, विलास पटैरिया, विष्णु कुमार, विशाल सक्सेना, सौरभ झां, संतोष राजपूत, रजत शुक्ला, जीवन झां, देवेंद्र गौरा, आशीष त्रिपाठी, प्रद्युमन पटैरिया आदि के साथ समस्त प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। मंच संचालन मोहन लाल सिंगरया ने किया। आभार जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन/ प्रधानाचार्य राऔप्रसं मानसिंह भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed