फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth drowned while bathing in Kanakaddar waterfall with friends, dead body found after 24 hours

Lalitpur News: दोस्तों के संग कनकद्दर झरने में नहा रहा युवक डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव

Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned while bathing in Kanakaddar waterfall with friends, dead body found after 24 hours
एमपी का था, बहाव रोकने के बाद निकाला जा सका शव, चार दोस्तों के साथ घूमने गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दोस्तों के साथ यूपी-एमपी सीमा पर जंगल क्षेत्र में स्थित कनकद्दर झरने पर रविवार को घूमने आया एमपी का युवक नहाते समय पानी में डूब गया। सोमवार को पुलिस ने झरना के ऊपरी भाग में जेसीबी मशीन से मिट्टी की बंधी डालकर पानी का बहाव रोका तब जाकर युवक का शव मिल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मध्य प्रदेश के बीना निवासी आकाश पंथ (23) पुत्र गनेश प्रसाद रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत यूपी-एमपी सीमा पर वन क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने वाले प्राकृतिक जलप्रपात कनकद्दर आया हुआ था। यहां घूमने फिरने के बाद शाम को वह लोग झरने में नहाने लगे। नहाते समय आकाश पंथ पानी में डूब गया। जिसे उसके दोस्तों ने काफी खोजा। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर अंधेरा हो जाने पर चारों दोस्त वहां से थाना नाराहट पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने रात को रोशनी की व्यवस्था करके स्थानीय गाेताखोरों से खोजबीन कराई। देर रात्रि तक जब पानी में डूबे युवक का कहीं कोई पता नहीं चला तो पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को थाना नाराहट पुलिस ने एकबार फिर से गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगाई और पहाड़ी पर झरना के उदगम स्थल पर जेसीबी मशीन से मिट्टी की बंधी बनाकर झरने के पानी का बहाव बंद करने का प्रयास दिन भर करते रहे। लेकिन पानी का बहाव इतना अधिक था कि मिट्टी की बंधी बह जा रही थी। 15 मिनट में बहाव कम होते ही गोताखोर पानी में कूद गए।
पुलिस को देर शाम सफलता मिली और पानी के अंदर से शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








कनकद्दर झरने में नहाते समय मध्य प्रदेश के बीना निवासी युवक रविवार की शाम को डूब गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed