{"_id":"62acddfeeac67e1f1b1177a8","slug":"youth-drank-insecticide-for-not-getting-mobile-died-lalitpur-news-jhs223046357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नहीं दिलाने पर युवक ने पिया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नहीं दिलाने पर युवक ने पिया कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत गांव गौना कुसमाड़ निवासी प्रदुम्न राजा (23) ने बृहस्पतिवार को दोपहर में परिजनों द्वारा मोबाइल के लिए रुपये नहीं देने से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने से महरौनी सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई।
थाना सोजना क्षेत्र के गांव गौना निवासी प्रदुम्न राजा पुत्र हल्के राजा तीन-चार दिन से अपने माता पिता से वन प्लस मोबाइल दिलाने के 20 हजार रुपये देने की मांग कर रहा था। जिस पर उसके परिजन रुपये देने को टालते रहे। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां से फिर से मोबाइल लेने के लिए 20 हजार रुपये मांगने लगा। जिस पर उसकी मां ने कहा कि इतने रुपये तो नहीं दे पाएंगी, लेकिन उसके पिता आएंगे तो नए मोबाइल के लिए करीब 10-12 हजार रुपये तो दिलवा देगी। इस बात को लेकर दोनों मां बेटों में कुछ देर बहस होती रही और बेटे ने इसी बात से नाराज होकर अचानक से घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। मां ने कुछ कीटनाशक को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी मात्रा में कीटनाशक का सेवन कर चुका था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मां के चिल्लाने पर अन्य परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुुंच गए। उसे वाहन करके अचेत अवस्था में महरौनी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। महरौनी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था और वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत बानपुर क्षेत्र में बन रही एक सड़क निर्माण में अपने ट्रैक्टर से काम करवा रहे थे। इस दौरान घर में बेटे ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी।