फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Tue, 21 May 2024 03:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। चचेरे भाई ने मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ोवरा निवासी सुनील पंथ (32) की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चचेरे भाई चंद्रभान के मुताबिक रविवार सुबह सुनील घर से निकल गया था। शाम को उसकी पत्नी ज्योति गांव के एक व्यक्ति के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर के समीप पहुंची तो यहां सुनील अचेत पड़ा था। उसके गले में लाल कपड़ा बंधा था। आनन फानन सुनील को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छह भाई-एक बहन में तीसरे नंबर का था और उसके दो पुत्री व एक पुत्री है। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार सुनील की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed